झारखंड: चक्रवात का दिखेगा झारखंड में असर, फिर लौटेगी ठंड, जानिये आज और कल कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Update: झारखंड में यूं तो अब गरमी की इंट्री हो गयी है, लेकिन मौसम विभाग (IMD ALERT) ने फिर से ठंड के आहट की चेतावनी दे दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात (Cyclone Alert) का असर झारखंड में दिखेगा, इससे फिर से ठंड लौटेगी।

मौसम विभाग की माने तो झारखंड (JHARKHAND Weather Update) में 8 फरवरी से उत्तर पश्चिमी भाग में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। इससे मौसम में बदलाव हो सकता है। तापमान (Weather Upate) में गिरावट से ठंड लौट सकती है। हालांकि तेज ठंड की वापसी की संभावना कम है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिये क्यों बढ़ेगी ठंड ( Weather News)

मौसम विभाग (IMD Ranchi) की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक अचानक गर्मी की दस्तक का कारण राजस्थान से आनेवाली गर्म हवाएं हैं। राजस्थान व आसपास सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब गुजरात व उससे सटे भाग में चक्रवाती घेरे के रूप में सक्रिय है। इससे उत्तर से आनेवाली ठंडी हवाओं की दिशा बदल गई है।

24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम (Today Weather Update)

राजस्थान की गर्म हवा और गुजरात से आनेवाले समुद्री बादल से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट के आसार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज व कल कैसा रहेगा मौसम Aaj Aur Kal Ka Mausam

आज झारखंड के कई हिस्सों में सुबह कोहरा या धुंध के बाद आंशिक बादल छाया था। बुधवार को भी आंशिक बादल छाने का अनुमान है। गुरुवार से मौसम साफ होगा। चार-पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद फिर बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। फरवरी में मौसम के रंग बदलने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close