झारखण्ड : विभागीय अधिकारियों के साथ मंत्री दीपिका पांडेय ने लोहरदगा के सर्किट हाउस में की बैठक

सूबे की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बीते कुछ दिनों से लगातार क्षेत्र में एक्टिव है. मंत्री दीपिका पांडेय ने अपने विधानसभा क्षेत्र महागामा में लाभुकों को अबुआ आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराया और गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल भी हुई.

वहीं आज विभाग के काम के सिलसिले में मंत्री लोहरदगा पहुंची,जहां विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक की जानकारी मंत्री ने अपने सोशल मीडिया में साझा की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री दीपिका पांडेय ने ट्वीट कर लिखा-

मंत्री दीपिका पांडेय ने ट्वीट कर लिखा- आज लोहरदगा सर्किट हाउस में ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और उनसे जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लंबित विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए और जनता की समस्याओं का तत्परता से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close