झारखंड: सीओ के साथ झामुमो नेता ने की बदतमीजी, जमीन जांच कर लौटे अंचलाधिकारी से उलझे, FIR किया गया दर्ज

Jharkhand: JMM leader misbehaved with CO, got into a fight with the zonal officer who returned after examining the land, FIR registered

Jharkhand News: अंचलाधिकारी के साथ झामुमो नेता के दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इस मामले में सीओ ने डीसी को शिकायत की है। वहीं सीओ ने मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की जांच करने अंचलाधिकारी पहुंचे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के बाद लौटे गिरिडीह अंचलाधिकारी मो असलम के साथ झाममो नेता इरशाद अहमद ने बदतमीजी की। शिकायत के मुताबिक सीओ के आवास पर ही दुर्व्यवहार की यह घटना घटी है।डीसी ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर कार्रवाई हो सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीओ की शिकायत पर अब जांच शुरू हो गयी है। जानकारी के मुताबिक सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायतों डीसी ने जांच के आदेश दिये थे। इसी आदेश के तहत सीओ जांच करने पहुंचे थे। बिशनपुर मौजा, बेलाटांड़ समेत तीन-चार जगहों पर सीओ ने जांच की थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के बाद लौटने पर झामुमो नेता सीओ से मुलाकात के बहाने आवास पहुंच गये और फिर वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हालांकि झामुमो नेता को एतराज किस बात को लेकर था, उसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

 

पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। वहीं इस मामले में झामुमो नेता से भी प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है। पुलिस जल्द ही झामुमो नेता से पूछताछ कर घटना की जानकारी लेगी। हालांकि खबर है कि झामुमो नेता पर कार्रवाई हो सकती है।

Related Articles

close