झारखंड में आज बारिश: बंगाल की खाड़ी में उठी हलचल, झारखंड सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़िये IMD का अलर्ट

Rain in Jharkhand today: Movement in the Bay of Bengal, rain alert in many states including Jharkhand, read IMD's alert

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर मौसम बदलने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र बन रहा है, जिसकी वजह से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में मेघ गर्जन, बारिश और वज्रपात भी हो सकता है

मौसम केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है।  22 फरवरी तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। 19 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। 20 फरवरी को दक्षिण तथा निकटवर्ती मध्य हिस्से में बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर भारत समेत 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से अगले सात दिनों तक बारिश होगी।IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सर्कुलेशन से पूर्वोत्तर भारत में बारिश होगी। यह बारिश अगले सात दिनों तक जारी रह सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहां होगी बारिश 

नागालैंड और आसपास के इलाकों में 1.5 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इससे 21 फरवरी तक पूर्वोत्तर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 19 फरवरी को असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हुई, जबकि अन्य हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

18 फरवरी से बदल गया है मौसम 

पहाड़ों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है। 19-20 फरवरी को उत्तराखंड में भी यही स्थिति रहेगी। राजस्थान में 17 से 19 फरवरी तक और पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-20 फरवरी तक भारी बारिश की संभावना है।

Related Articles

close