Petrol and Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने बदला रंग…फटाफट चेक करे आज के ताजा रेट

Petrol and Diesel Price: Petrol and Diesel prices have changed...Quickly check today's latest rates

Petrol and Diesel Price: राष्ट्रीय तेल कंपनियां रोजाना सुबर 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अपडेट करती हैं. आज यानी 15 मार्च 2025 होली के अगले दिन भी तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिला है. आइए जानते हैं देश के अलग अलग महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा दाम क्या है, और क्या ये कीमतें आम आदमी को राहत देगी या कमर तोड़ेगी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में हलचल बनी हुई है. ब्रेंट क्रूड जहां 70.33 डॉलर प्रति बैरल मिल रहा है तो वहीं WTI क्रूड – 67.02 डॉलर प्रति बैरल मिल रहा है. हालांकि, भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महानगरों में पेट्रोल की कीमत 

  • नई दिल्ली – ₹94.72
  •  मुंबई – ₹104.21
  •  कोलकाता – ₹103.94
  •  चेन्नई – ₹100.75

 महानगरों में डीजल की कीमत 

  •  नई दिल्ली – ₹87.62
  •  मुंबई – ₹92.15
  •  कोलकाता – ₹90.76
  •  चेन्नई – ₹92.34

कैसे तय होती हैं भारत में ईंधन की कीमतें?  

पेट्रोल और डीजल की कीमते किसपर तय करती है ये सवाल हर किसी के मन में आता है. भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों पर निर्भर करते हैं. इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की नई कीमतों को अपडेट करती हैं. इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा लगाए गए करों (VAT) और केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क के कारण अलग अलग राज्यों में तेल की कीमतों में अंतर देखा जाता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close