Bihar Teacher : शिक्षक नियोजन के छठे चरण में 28 सितंबर को बांटे जायेंगे नियुक्ति पत्र….शेड्यूल हुआ जारी

पटना। बिहार में छठे चरण के शिक्षक नियोजन का शेड्यूल जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने गुरुवार को इसका शेड्यूल जारी किया। जिला परिषद नियोजन इकाइयों के तहत हाईस्कूलों के लिए चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 28 सितंबर को बांटे जाएंगे।

पटना और सारण जिला परिषद इसमें शामिल नहीं है। पहले से निर्धारित काउंसिलिंग में उपस्थित अभ्यर्थियों, जिनका चयन नहीं हुआ था, इनकी प्रतीक्षा सूची और विषयवार व कोटिवार उपलब्ध रिक्त पद से संबंधित सूचना नियोजन इकाई द्वारा जिला के एनआईसी पोर्टल पर 21 सितंबर को प्रकाशित कर देना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक प्रतीक्षा सूची और रोस्टर बिंदु के अनुसार चयन सूची तैयार कर पैनल निर्माण समिति से अनुमोदन प्राप्त कर जिला एनआईसी की वेबसाइट पर 26 सितंबर को प्रकाशित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों से सहमति पत्र प्राप्त करने के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र 28 सितंबर को वितरण किया जाएगा।

आपको बता दें छठे चरण का शिक्षक नियोजन जल्द से जल्द पूरा करने का दबाव शिक्षा विभाग पर है। छठे चरण का नियोजन कार्य पूर्ण करने के बाद ही सातवें चरण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी नहीं तो मामला कोर्ट में चले जाने की आशंका है। सातवें चरण का शिक्षक नियोजन नई नियमावली के तहत होगा। उसकी नियमावली को कैबिनेट से स्वीकृत भी कराना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close