झारखंड में गुटखा प्रतिबंध को लेकर फैली भ्रांति दूर…जाने स्वास्थ्य विभाग ने क्या दी सफाई

The confusion spread regarding gutkha ban in Jharkhand is cleared… know what clarification the health department gave

रांची। झारखंड में गुटखा प्रतिबंध को लेकर फैली अफवाहों को स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है। विभाग के अनुसार, लगभग एक महीने पहले जारी आदेश में केवल अधिक निकोटीन युक्त गुटखों पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसका मतलब है कि सभी प्रकार के गुटखों की बिक्री बंद नहीं हुई है, बल्कि केवल उन उत्पादों को रोका गया है जिनमें निकोटीन की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई जाती है।

गुटखा दुकानों पर बिक्री हुई प्रभावित

पिछले एक महीने से राज्यभर में यह भ्रांति फैल गई थी कि झारखंड में सभी गुटखों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके कारण पान दुकानों और गुटखा विक्रेताओं ने इसे बेचना बंद कर दिया। कई दुकानदारों को छापेमारी के डर से गुटखा स्टॉक करने से भी हिचकिचाहट हो रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य विभाग का स्पष्ट बयान

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि गुटखे पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। केवल अधिक निकोटीन वाले उत्पादों की बिक्री को रोका गया है। इससे जुड़ा आदेश पहले ही जारी किया जा चुका था, लेकिन गलतफहमियों के कारण दुकानदारों ने गुटखा बेचना बंद कर दिया था।

कालाबाजारी ने पकड़ी रफ्तार

हालांकि, गुटखा बिक्री को लेकर हुई गलतफहमी के कारण कालाबाजारी बढ़ गई थी। छिपकर गुटखा बेचा जा रहा था, जिससे बाजार में इसकी कीमतें भी बढ़ गई थीं। अब जब स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है, तो दुकानदारों और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close