दारोगा ने लड़के का ही कर दिया रेप: पिता को जेल भेजकर बुलाया मदद के लिए, फिर कमरे में कर दिया युवक के साथ लड़की वाला कांड

The inspector raped the boy: sent his father to jail and called him for help, then did the same thing with the girl in the room

Police News : पुलिस विभाग से एक ऐसी शर्मनाक खबर आयी है, जिसे जानकर आप भी परेशान हो जायेंगे। यहां एक दारोगा पर युवक के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है। मामला बिहार के बेगूसराय का है। इस मामले में दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। नावकोठी थाना में आरोपी दारोगा पदस्थ थे। नावकोठी थानान्तर्गत एक नाबालिग ने दरोगा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत बखरी डीएसपी से की। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएसपी खुद थाना पहुंचे और आरोपी दारोगा को पकड़कर अपने साथ ले गये। इस बात की जानकारी जब बेगूसराय एसपी मनीष कुमार को हुई तब उन्होंने बिना देर किये उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया। घटना के संबंध में परिजन का कहना है कि बखरी थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले जमीन विवाद में मारपीट हुई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जेल भेजे गए आरोपी के 17 वर्षीय पुत्र को अपर थानाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने केस में हेल्प करने के लिए बीती रात अपने निजी आवास पर बुलाया। पीड़ित ने दारोगा पर अश्लील हरकत करते हुए जबरन यौनाचार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसी तरह से उसके चंगुल से निकलने के बाद फोन करके घटना की सूचना परिवार और गांव वालों को दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल, पुलिस पीड़ित का मेडिकल जांच और बयान लेकर जांच कर रही है। इधर, पुलिस का कहना है कि मारपीट के मामले में जेल भेजे गए आरोपी के बेटे के द्वारा दरोगा पर कुकर्म करने का आरोप लगाया गया है। मामला गंभीर है। पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। पूरी जांच के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंच जाएगा. फिलहाल, आरोपी अपर थानाध्यक्ष को कस्टडी में लिया गया है।

 

वहीं इस मामले में एसपी ने कहा है कि अप्राकृतिक यौनाचार का आवेदन प्राप्त होने पर पुलिस पदाधिकारी को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वही आरोप लगने के बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है. इस मामले मे पीड़ित का मेडिकल जाँच कराया गया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस कि छवि को खराब करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा।

Related Articles

close