झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…पत्नी की मौत मामले में पूर्व SDO अशोक कुमार को मिली जमानत

Big decision of Jharkhand High Court... Former SDO Ashok Kumar gets bail in wife's death case

हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर करते हुए उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।

जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने अशोक कुमार को जमानत दी है। हालांकि कोर्ट ने जमानक के साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं, जिनका पालन करना अशोक कुमार को जरूरी होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि अशोक कुमार को इस साल 9 फरवरी को उनकी पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि दिसंबर 2024 में उनकी पत्नी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इस घटना के बाद अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। वे रांची में पदस्थापित थे और हजारीबाग में एसडीओ के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close