झारखंड में आज मौसम का बदला मिजाज…तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, बादल ठंडा रखेंगे गर्मी का तेवर

Weather has changed in Jharkhand today... Alert of strong storm and rain, clouds will keep the heat cool

रांची : झारखंड में मई की गर्मी फिलहाल थमती नजर आ रही है। राज्यभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और लगातार बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की घटनाएं दर्ज की जा रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत झारखंड के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बढ़ा रही बारिश की संभावना

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड में नमी वाली हवा प्रवेश कर रही है। यही कारण है कि राज्य के अधिकांश जिलों में बादलों की मौजूदगी बनी हुई है और बारिश की गतिविधियों में इजाफा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी रांची में धूप के बाद मौसम में नमी

पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में तेज धूप जरूर देखी गई, लेकिन आसपास के जिलों – गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि में हल्की बारिश और वज्रपात ने मौसम को सुहाना बना दिया। इन इलाकों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई, जिससे दोपहर में गर्मी की तीव्रता कुछ कम महसूस हुई।

2 घंटे में तीन बार जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, किन जिलों के लिए जारी हुआ था विशेष अलर्ट?

शुक्रवार शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे के बीच तीन बार ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। यह खासतौर पर सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, साहिबगंज और गुमला जिलों के लिए था। मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी कि इन इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, जिससे पेड़ या बिजली के खंभे गिरने की आशंका बनी रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज पूरे झारखंड में ऑरेंज अलर्ट : सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी पूरे झारखंड में तेज आंधी, बिजली चमकने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न रहें, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

जिलावार संभावित तापमान : कुछ जगहों पर बढ़ेगा पारा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य के विभिन्न जिलों के लिए संभावित तापमान इस प्रकार अनुमानित है…

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज :
अधिकतम 32°C | न्यूनतम 20°C

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू :
अधिकतम 33°C | न्यूनतम 20°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला :
अधिकतम 31°C | न्यूनतम 18°C

पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा :
अधिकतम 35°C | न्यूनतम 20°C

किसानों के लिए चेतावनी : ओलावृष्टि से फसलों को खतरा

मौसम वैज्ञानिकों ने विशेष तौर पर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अचानक होने वाली ओलावृष्टि और तेज बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को ढंकने के उपाय करें और मौसम अपडेट पर नजर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close