50 शिक्षकों की तबीयत बिगड़ी: टीचर्स ट्रेनिंग के दौरान शिक्षकों की तबीयत बिगड़ी, खाना खाने के बाद शिक्षकों की हुई तबीयत खराब

50 teachers fell ill: Teachers fell ill during teachers training, teachers fell ill after eating food

Teacher News : अब तक खाना खाने से स्कूली छात्र-छात्राओं की ही तबीयत बिगड़ने की खबर आया करती थी, लेकिन अब खबर ये आयी है कि खाना खाने के बाद 50 शिक्षकों की तबीयत बिगड़ने की खबर आ रही है। सूचना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला बिहार के बाढ़ का है, जहां पर प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की ट्रेनिंग चल रही थी। पटना के बाढ़ प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में पांच दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग चल रही है। आवासीय ट्रेनिंग के दौरान मेस का खाना खाने से लगभग 50 शिक्षकों की तबीयत बिगड़ गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक अधिकांश शिक्षक फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। उल्टी दस्त और बुखार की शिकायत के बाद शिक्षकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में मेस का खाना खाने के बाद 50 शिक्षकों की तबीयत बिगड़ गई थी। जिनमें से तीन शिक्षकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों शिक्षकों का अभी भी इलाज चल रहा है।कई शिक्षक घर चले गये हैं और घर पर ही इलाज करा रहे हैं। हालांकि कॉलेज की प्राचार्य निशा यादव ने शिक्षकों के बीमार होने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मेस के खाने की जांच की जा रही है।

 

इधर घटना ने मेस की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आशंका है कि जो खाना शिक्षकों को परोसा गया होगा, वह काफी वक्त पहले तैयार किया होगा। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के मौसम में काफी देर पहले बने खाने की वजह से तबीयत बिगड़ सकती है।

Related Articles

close