,एक बाइक ने मचा दी खलबली, स्कॉर्पियो और ऑटो में हुई थी टक्कर

बोरीगुमा(ओडिशा)। छत्तीसगढ़-ओड़िशा बोर्डर पर हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की जान चली गयी। हादसे में 8 लोगों की हालत नाजुक है, जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना तेज रफ्तार स्कार्पियो और ऑटो की टक्कर से हुआ है, हालांकि इस टक्कर में रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार की भी मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब ऑटो को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मारी।

जगदलपुर की स्कार्पियो ने ओड़िशा के ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में स्कार्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, वहीं घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की भी मौत हुई, जबकि छह लोग ऑटो में सवार थे। घटना के बाद मौके से स्कार्पियो का ड्राइवर फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 4 और लोगों की जान चली गयी। कुछ लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपी स्कार्पियो ड्राइवर की तलाश कर रही है। हादसे के वक्त ऑटो में 15 लोग सवार थे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close