अश्लील वीडियो कॉल कर एक दंपत्ति लोगों से ऐंठते थे पैसे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह। गिरिडीह में साइबर अपराध के खिलाफ सोमवार को एक बार फिर करवाई की । पुलिस ने छापेमारी करते हुए लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया। साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गिरप्तार आरोपित नगर केसवारी गांव के रहने वाले हैं।

डीएसपी संदीप सुमन ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि अश्लील वीडियो कॉल कर लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। मामले में गिरिडीह पुलिस कप्तान के निर्देश पर गठित टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए नगर केसवारी निवासी टोडी मंडल के 21 वर्षीय बेटे विकास मंडल और 21 वर्षीय बहू को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close