सरफिरे आशिक ने युवती को उतारा मौत के घाट, 10 जून को होनी थी शादी, मार्निंग वाक पर निकली युवती का किडनैप कर….

अररिया। जीजा साली की आत्महत्या के मामले में बवाल अभी थमा भी नहीं था कि सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती को मौत के घाट उतार दिया। घटना भरगामा प्रखंड क्षेत्र के मनुल्लाहपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 6 की है। लड़की की शादी 10 जून को तय हो गयी थी। लेकिन इसी बीच युवती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। आरोप है कि युवती को किडनैप कर पहले उसकी हत्या कर दी गयी, फिर फांसी पर लटका दिया। मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है।

मृतका की पहचान संजय पासवान की बेटी गुड़िया कुमारी (18) के रूप में हुई है। 10 जून को उसकी शादी होनी थी। घर से कुछ ही दूरी पर युवती की लाश मिली है। परिजनों का आरोप है कि गुड़िया टहलने निकली थी. इसी दौरान पड़ोस के ही एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसी के दुपट्टे से शव को पेड़ से लटका दिया। पहले भी वो शादी तोड़ने का प्रयास कर चुका था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुड़िया इंटर की छात्रा थी और उसकी शादी रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा पंचायत में आगामी दस जून को होनी थी। उसकी शादी का कार्ड भी छप चुका था।गुड़िया कुमारी सुबह चार बजे घर से बाहर टहलने निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए पड़ोसी रामदेव पासवान का पुत्र किशन कुमार ने उसके मुंह में कपड़ा डालकर अपहरण कर लिया। फिर गले में दुपट्टा लगाकर हत्या कर उसके शव को एक पेड़ पर टांग दिया।

संजय पासवान ने बताया कि एक महीने पहले उसका फलदान हुआ था। इस बात की जानकारी किशन कुमार को भी थी। इसी बीच किशन ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर उसका रिश्ता भी बिगाड़ने का प्रयास किया था। जिस पर मेरे संबंधी सुभाष पासवान ने हम लोगों को इसकी जानकारी भी दी थी। घर में उसकी शादी की तैयारी शुरू हो चुकी थी, लेकिन गुरुवार रात इस घटना ने पूरे परिवार को मर्माहत कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close