एक शादी ऐसी भी….: गोद में बच्चा लेकर प्रेमी संग महिला ने रचा ली शादी….फिर पति को फोन कर कहा, मैने शादी कर ली है…पति बोला…जा जी ले अपनी…..

भागलपुर।शादी के बाद नैन मट्टका इन दिनों आम हो गया है। कहीं बच्चों की मम्मी फरार हो रही है, तो बच्चों का बाप प्रेमिका संग रफ्फूचक्कर हो रहा है। इस बीच भागलपुर से एक अनूठा मामला सामने आया है। जहां एक एक बच्चे की मां को पड़ोसी से प्यार हो गया। पति ने पहले समझाया, नहीं मानी तो पति ने प्रेमी संग शादी करने की छूट दे दी। महिला ने गोद में बच्चा लेकर ही शादी की रस्म अदा दी। पति ने भी फोन पर सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया और कहा जा जी ले अपनी जिंदगी।

मामला घोंघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय का है, जहां मायके के घर में रह रही नीतू कुमारी (22) को गांव के ही एक युवक से प्यार हो गया। फिर दोनों छुप-छुप कर मिलने लगे, प्यार का परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मामले में दिलचस्पी तब सामने आई जब विवाहिता नीतू देवी प्रदेश में रह रहे पति को फोन कर प्रेमी से शादी करने की बात कही। इसके बाद पति ने भी फोन पर सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया और कहा ‘जा जी ले अपनी जिंदगी’।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद प्रेमी श्यामलाल (23) घूम-घूम कर गांव वालों को बाराती बन शिव मंदिर पहुंचने का आग्रह किया।जिसके बाद प्रेमी युगल देर रात पक्कीसराय मुखिया अंजो देवी के आवास पर पहुंचा और शादी का गवाह बनने एवं आशीर्वाद देने का आग्रह किया। इसके बाद पति से फोन पर शादी की इजाजत ली। पति ने भी फोन पर सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। शाहपुर शिव मंदिर परिसर में शादी में शामिल होने बरातियों की भीड़ जुट गई।पंडित ने प्रेमी युगल की शादी कराई। इस शादी की इलाके में खूब चर्चा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close