ब्रेकिंग: अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की गयी जान, 15 से ज्यादा की हालत गंभीर, तड़के लगी आग…

Big Breaking News। दिल्ली के होटल में लगी आग की धधक अभी शांत भी नहीं हुई थी, कि एक और बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। एक अस्पताल में भीषण आग लग गयी, इस घटना में 10 से ज्यादा मरीजों की मौत की खबर है, जबकि कईयों की हालत गंभीर है। घटना के बाद रेस्क्यू का काम जारी है। ये आग तड़के करीब 3.30 बजे लगी। घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है। जहां तड़के एक निजी अस्पताल में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से अब तक 10 मरीजों की मौत की सूचना है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक आग सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पूरे भवन में जहरीला धुआं फैल गया। धुएं के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं  घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों ने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि कई मरीजों को तत्काल दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। हालांकि कुछ मरीज धुएं और आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बचाव अभियान के दौरान कई मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दमकल कर्मियों, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलने पर मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम, आग लगने के कारण और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी।इस दर्दनाक हादसे ने अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन मृतकों की पहचान, घायलों के उपचार और घटना के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close