फैंस को आलिया भट्ट ने दी गुड न्यूज…..शादी के 2 महीने बाद ही बनने जा रही है मां….आलिया ने खुद फैंस को दी ये खबर

मुंबई। आलिया जल्द मां बनने वाली है। शादी के 2 महीने बाद आलिया और रणबीर के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है। उस फोटो पर फैंस लगातार अपना कमेंट दे रहे हैं। आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी है कि वह जल्द ही पैरंट्स बनने जा रही है।

इधर, फैंस लगातार उन्हें मम्मी बनने की बधाई दे रहे हैं, वहीं रणवीर को भी खूब सारी शुभकामनाएं मिल रही है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को यह जानकारी दी है कि हमारा बच्चा जल्दी आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आलिया भट्ट की इस खबर पर लोगों की लोगों के कई दिलचस्प कमेंट भी सामने आ रहे हैं। कई लोग इतनी जल्दी मां बनने को लेकर भी आलिया भट्ट को तंज कसते हुए बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इसी साल 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी की थी। बॉलीवुड के कई स्टार और को स्टार की मौजूदगी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक दूजे का हाथ थामा था।

दूल्हा दुल्हन की शादी के कई फोटोज भी सामने आए थे, जिसमें आलिया और रणबीर बेहद खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रहे थे। अब शादी के 2 महीने बाद ही आलिया की मां बनने की खबर आ रही है, जिसने कई सारे लोगों को हैरान कर दिया है। फोटो पर अभी तक हजारों कमेंट आ चुके हैं, लेकिन इसकी कंफर्मेशन पर लोगों को अभी भी शक नजर आ रहा है। फैंस अभी भी इसे मजाक बता रहे हैं। हालांकि इस मामले पर देखना होगा कि आने वाले वक्त में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तरफ से क्या अपडेट दिए जाते हैं, फिलहाल फैंस नेक्स्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आलिया भट्ट अस्पताल में क्यों गई है। हॉस्पिटल के बेड पर आलिया भट्ट क्या कर रही है, इसके बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। फैंस के फिलहाल तो अभी यही गुड न्यूज की बात है कि आलिया मां बनने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close