1.72 करोड़ लेकर फरार : ATM में पैसा डालने निकला और 1.72 करोड़ लेकर हो गया फरार….CMS कंपनी ने करायी FIR, ATM में पैसा भरने का कंपनी करती है काम

रांची। बैंकों के ATM में पैसे डालने का काम करने वाली CMS इंफो सिस्टम के दो कर्मचारी 1.72 करोड़ लेकर फरार हो गये हैं। इस मामले में कंपनी की तरफ से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि कर्मचारी अमित कुमार मांझी और सुभाष चेल पैसे लेकर फरार हो गये हैं। इस मामले में कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधन इंदनिल सेन ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। FIR के मुताबिक CMS कंपनी पूरे राज्य सरकार के सरकारी और गैर सरकारी एटीएम में पैसे डालने का काम करती है।

रांची के रूट संख्या -1 मं मौजूद 36 एटीएम में पैसे डालने केलिए अमित कुमार और सुभाष चेल को कस्टोडियन बनाया गया गया था। 14 जुलाई की सुबह दोनों कर्मी जब ऑफिस नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन शुरू हुई. दोनों का फोन स्विच ऑफ होने पर उनके परिवार से संपर्क किया गया तो उन्हें भी दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जांच में पता चला कि सभी 36 एटीएम की चाबी लेकर दोनों फरार हैं, इसलिए 14 जुलाई को ही थाना में सनहा दर्ज कराया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी 36 एटीएम का ऑडिट शुरू हुआ. खबर लिखे जाने तक 25 एटीएम का ऑडिट किया जा चुका था जिसमें 1.72 करोड़ रुपए के गबन की बात सामने आई है. शेष 11 एटीएम के ऑडिट के बाद पता चलेगा कि कितनी और राशि गायब हुई है. इस साजिश में सीएमएस कंपनी के रांची स्थित ब्रांच मैनेजर अभिजीत पांडे के भी शामिल होने का अंदेशा जताया गया है. गबन करने वाले अमित कुमार मांझी और सुभाष चेल रांची स्थित चुटिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close