कर्नल के साथ लड़की का बड़ा कांड: रिटायरमेंट के बाद मेट्रोमोनियल साइट पर शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे कर्नल. लड़की ने शादी…अश्लील वीडियो…

Big scandal of girl with colonel: After retirement colonel was looking for a girl for marriage on matrimonial site. Girl married him...pornographic video...

Crime News : कर्नल के साथ एक बड़ा कांड हो गया। रिटायरमेंट के बाद शादी का सपना देख रहे कर्नल को लड़की ने ऐसा गच्चा दिया, कि वो सबकुछ लुटवा बैठे। इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। मामला हरियाणा का है, जहां लड़की के खिलाफ रिटायर कर्नल ने केस दर्ज कराया है। पुलिस अब इस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्नल के साथ एक बड़ा कांड

जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के रहने वाले रिटायर कर्नल ने जनवरी महीने में मेट्रोमोनियल साइट पर एक लड़की देखी। कर्नल शादी करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लड़की राजी हो गयी और दोनों बातचीत करने लगे। इसी साल जनवरी महीने में लड़की ने कर्नल को बरसाना आने को कहा। कर्नल भी बरसाना गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

वहां उन्होंने राधारानी मंदिर देखा। लड़की ने उनके लिये गेस्ट हाउस की व्यवस्था की थी। इस दौरान लड़की ने गेस्ट हाउस में कुछ लोगों को परिजन बताकर परिचय कराया। उसमें कुछ महिलाएं भी थी। एक प्लानिंग के तहत लड़की ने बताया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। कर्नल ने तुरंत अपनी कार में उसके भाई को ले जाने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जैसे ही कार से वो कुछ दूर आगे बढ़े, कार में बैठ लोगों ने कर्नल पर हमला कर दिया। फोन छीन लिये और रिश्तेदारों से पैसा मंगवाने को कहा। इस दौरान मारपीट की गयी। कर्नल को वापस गेस्ट हाउस में लाकर बंदूक की नोंक पर अश्लील वीडियो बनवाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने पर्स, बैग, सोने की चैन, डेबिट कार्ड और कैश लूट गये।

 

पुलिस अब दर्ज शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस आरोपी लड़की को लेकर तलाश में जुटी है। जल्द पुलिस की टीम मौके पर भी जायेगी और आरोपी के संबंध में कार्रवाई को आगे बढ़ायेगी।

Related Articles

close