ज्योति मौर्य केस के बाद पत्नी को तैयारी करने से रोक रहा था पति, युवती ने की आत्महत्या

पटना: BPSC की तैयारी करने पटना पहुंची एक युवती ने रविवार को आत्महत्या कर ली। वह पटना के बहादुरपुर स्थित न्यू कुंज कॉलोनी के पार्वती गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। यहां अपने कमरे में खुद को फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद बहादुरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

युवती की पहचान मधेपुरा निवासी रिमझिम कुमारी (22) के रूप में हुई है। रिमझिम के पिता शशि भूषण कुमार ने बताया कि 3 साल पहले बेटी की शादी मधेपुरा के गोपाल कुमार से की थी। गांव में ही रहकर गोपाल मोबाइल का दुकान चलाता है, लेकिन रिमझिम को पढ़ाता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोपाल के एक दोस्त ने बताया कि यूपी की ज्योति मोर्या वाली घटना के बाद गोपाल पत्नी को बीपीएससी की तैयारी कराना नहीं चाहता है। इसको लेकर 27 जुलाई को गोपाल और उसकी पत्नी के बीच मारपीट भी हुई थी। इस विवाद के बाद भी मधेपुरा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। अचानक रिमझिम बिना कुछ बताए शनिवार को पटना पहुंची और हॉस्टल में शिफ्ट हो गई।

बहादुरपुर यान का महिला दरोगा रोशनी कुमारी बताया कि मृतिका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। परिवार वाले पटना पहुंचेंगे तो पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया कि परिजनों से बातचीत में पता चला है कि रिमझिम BPSC की तैयारी करना चाहती थी, लेकिन परिवार के लोग नाखुश थे। शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या की हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close