प्रेमी को कॉल कर प्रेमिका ने दी जान: रांची में युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया उकसाने का आरोप

रांची के कोकर सुभाष चौक में खुशी कुमारी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने प्रेमी राजेश कुमार पर उकसाने और घर में हंगामा करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

रांची। प्रेम प्रसंग में युवती ने जान दे दी। रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर सुभाष चौक के पास गुरुवार को एक युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान खुशी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उसके प्रेमी राजेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

प्रेमी पर घर में हंगामा और तोड़फोड़ का आरोप

परिजनों के मुताबिक, खुशी कुमारी अपने परिवार के साथ कोकर सुभाष चौक स्थित मकान में रहती थी। उसकी मां आशा देवी इडली की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं।बताया गया कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे खुशी का प्रेमी राजेश कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ उसके घर पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि वहां काफी देर तक हंगामा हुआ और घर में तोड़फोड़ भी की गई। इसके बाद राजेश और उसके साथी वहां से चले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह घर में अकेली थी खुशी

गुरुवार सुबह आशा देवी अपनी बड़ी बेटी के साथ दुकान लगाने के लिए चली गईं। इस दौरान खुशी घर में अकेली थी। परिजनों के अनुसार, इसी दौरान उसने अपने प्रेमी राजेश को वीडियो कॉल किया और कथित तौर पर वीडियो कॉल के दौरान ही अपनी जान दे दी।काफी देर तक खुशी के दुकान नहीं पहुंचने पर उसकी बड़ी बहन को चिंता हुई। आसपास जानकारी लेने के बाद वह घर पहुंची, जहां खुशी को फंदे से लटका पाया गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने राजेश कुमार पर खुशी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। आत्महत्या की वास्तविक वजह और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close