AJPMA की राज्य कमिटी ने ग्रेड पे आधारित प्रोन्नति देने की रखी मांग, सिविल सर्जन ने कहा – जल्द मिलेगा प्रमोशन का लाभ

रांची । ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन की राज्य कमिटी कर्मियों के प्रोन्नति के मुद्दे पर रांची सिविल सर्जन से मिला। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन की राज्य कमिटी सिविल सर्जन डा प्रभात कुमार की लंबित ग्रेड पे के मुद्दे पर वस्तुस्थिति ee अवगत कराया।

एसोसिएशन की राज्य कमेटी में महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, प्रदेश संयोजक चंदन कुमार प्रदेश संयोजिका सुनंदा जायसवाल, आनंद कुमार, सजल कुमार, मो मन्नान शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन को रामगढ़ जिला को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी पहचान दिलाने की बधाई दी, साथ ही रांची जिले को भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मिसाल और उदाहरण बनाने की दिशा में कार्य करने का अनुरोध और अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। साथ ही कर्मियों की मांग से संबंधित पत्र सौंपा।

एसोसिएशन की राज्य कमिटी ने कहा

मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सिविल सर्जन से आग्रह किया की कार्मिक विभाग के नियमावली के अनुरूप ग्रेड पे आधारित प्रोन्नति का लाभ हम कर्मियों को नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय कर्मियों के प्रोन्नति के लिए निदेशक प्रमुख और अपर मुख्य सचिव को पत्राचार किया गया है। राज्य स्तर पर कार्रवाई चल रही है। आग्रह किया की जिला स्तरीय कर्मियों के नियुक्ति पदाधिकारी होने के नाते इन कर्मियों को प्रोन्नति का लाभ आपके माध्यम से ही दी जानी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिविल सर्जन ने दिया आश्वाशन

सिविल सर्जन डा प्रभात कुमार ने गंभीरता पूर्वक सारे मुद्दे को सुना और कहा की आपकी मांग जायज है। जल्द ही इस मुद्दे पर कारवाई की जायेगी। कर्मियों को सरकार द्वारा जारी निर्देश के आलोक में सुविधाओं का लाभ अवश्य दी जायेगी। उन्होंने एसोसिएशन की मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए आश्वस्त किया की कार्मिक विभाग की नियमावली का अध्यन कर कारवाई कि जाएगी।

क्या कहता है नियमावली

कार्मिक विभाग द्वारा जारी नियमावली के लागू होने के बाद राज्य भर के कर्मचारियों को ग्रेड पे के आधार पर प्रोन्नति मिलनी शुरू हो जाएगी। वर्तमान समय में 10 साल के बाद कर्मियो को प्रोन्नति दी जाती है। परंतु कार्मिक विभाग ने जो नियमावली बनाई है उसमें छठे वेतनमान में मिलने वाले ग्रेड पे के आधार पर प्रोन्नति निर्धारित की गई है। ये नियमावली के तहत 5 से 6 वर्ष में प्रोन्नति मिल जाएगी। जिससे सभी कर्मियों को दोहरा लाभ होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतिनिधिमंडल में सुनंदा जयसवाल, बिंदु लकड़ा, संगीता कुमारी, एलिज़ाबेथ एक्का, कौशर आरा,सुजाता बेक, जयवंती लकड़ा सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

close