महिला सब इंस्पेक्टर को मारा तीर: अवैध कब्जा हटाने गयी पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, महिला सब इंस्पेक्टर के सर पर मारा तीर

By :  Aditya
Update: 2024-09-23 17:01 GMT

SI Par Hamla: महिला सब इंस्पेक्टर के सर में गोली मार दी गयी है। महिला सब इंस्पेक्टर की स्थिति गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बिहार के अररिया का है, जहां जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर तीर और लाठी से हमला हुआ है। इसमें जोकीहाट थाने के 2 पुलिस वाले घायल हुए हैं। सब इंस्पेक्टर नुसरत जहां की आंख के पास तीर लगा है। मौके पर पहुंचते ही 300 लोग तीर, लाठी और डंडे लेकर खड़े थे।' जिन्होंने हमला कर दिया।

"
"

जानकारी के मुताबिक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार नट को भी चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए पूर्णिया भेज गया है। घटनास्थल पर फिलहाल पुलिस की टीम कैंप कर रही है। हमला महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर पंचायत के पोखरिया गांव में हुआ है। यहां करीब अठारह एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद था। पुलिस इसी मामले में कार्रवाई करने गई थी। पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने टीम पर हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक इस जमीन पर महादलित समुदाय के लोग रहते हैं। वहीं जमीन मालिक भूपनारायण यादव ने बताया है कि 'जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर बिरेन्द्र ऋषिदेव और उसके साथियों ने हमारे परिवार पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थर और तीर-धनुष से हमला किया। इसके बाद हमने CO और पुलिस को इसकी जानकारी दी। वो लोग आए तो उन पर भी हमला कर दिया।'

महिला दरोगा का इलाज करनेवाले डॉ. अमित झा ने कहा कि 'आंख के नीचे लगा तीर चेहरे के अंदर फंस गया था। उसे निकालने में बहुत सावधानी बरतनी पड़ी। हालांकि, हम लोगों ने तीर को सफलतापूर्वक निकाल लिया है। महिला दरोगा की हालत खतरे से बाहर है।'

Tags:    

Similar News