ADM बनकर ठगी करने वाला शातिर पत्नी संग गिरफ्तार, गाड़ी में लगा रखा था वरीय उप समाहर्ता का बोर्ड

By :  Aditya
Update: 2024-08-04 15:24 GMT

Farji ADM Arrest: ADM बनकर लोगों से ठगी करने वाले शातिर को पुलिस ने पत्नी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राज पांडेय खुद वरीय उप समाहर्ता का बोर्ड लगाकर कार से चलता था। इस दौरान वो धौंस दिखाकर ठगी किया करता है। मामला बिहार के भागलपुर का है।


जहां भागलपुर का ये शातिर अपनी कार पर वरीय उप समाहर्ता का बोर्ड लगाकर कई लोगों से ठगी कर चुका है।राज पांडेय के दोनों पैर फैक्चर होने के कारण पुलिस ने पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

"
"

जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी अपनी कार BR 01 PG 9119 से कहीं बाहर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और थाने ले आई। वरीय उप समाहर्ता से संबंधित पूछताछ की।

जिसपर संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही किसी प्रकार का वैध कागजात प्रस्तुत किया। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस की टीम ठग के घर खरमनचक मोहल्ला भी पहुंची, लेकिन वहां से दोनों निकल गये थे।

ठग राज पांडेय के विरुद्ध पूर्व में जोगसर, नाथनगर और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दर्ज कांडों का भी उल्लेख किया गया है।आरोपी जोकसर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। अनुसंधान जारी है। अस्वस्थ होने के कारण PR बांड पर छोड़ा गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

अनुसंधान जारी है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।दोनों के खिलाफ फ्लैट बेचने के नाम पर 18 लाख की धोखाघड़ी का केस दर्ज है। मालूम हो राज पांडेय पटना एडीएम के नाम पर नाथनगर में ठगी कर चुका है। आरोपी राज पांडे ने 2023 में पश्चिम बंगाल में पुलिस जवान पर फायरिंग की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News