करोड़ों रुपये कैश...हथियारों का जखीरा और संदिग्ध सामान, जानिये महिला नेत्री के ठिकानों पर NIA को छापेमारी में क्या-क्या मिला

By :  Aditya
Update: 2024-09-19 17:47 GMT

Manorma Devi NIA Raid: मनोरमा देवी के ठिकानों से NIA को कुबेर का खजाना मिला है। नक्सली कनेक्शन को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और गोइंथा गांव में द्वारिका यादव के घर समेत राज्य के पांच जगहों पर छापा मारा है।

तलाशी अभियान बिहार के मगध क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन को फिर से खड़ा करने और सशक्त करने की भाकपा (माओवादी) की साजिश के संदर्भ में एनआइए द्वारा की जा रही जांच का हिस्सा है।

"
"

जानकारी के मुताबिक NIA ने छापेमारी के दौरान नकद चार करोड़ तीन लाख रुपये कैश बरामद किये हैं। छापेमारी के दौँरान हथियारों का जखीरा और कई दस्तावेज व डिवाइस भी मिले हैं। इससे यह साफ होता है कि मगध जोन में प्रतिबंधित माओवादी संगठन को फिर से खड़ा करने की व्यापक तैयारी की जा रही थी। इसी कड़ी में एनआइए की टीम कैमूर पहुंची जहां नक्सली साहित्य प्रकाशित करने वाली एक प्रिंटिंग प्रेस के दफ्तर की भी तलाशी ली गयी।

जिस समय मनोरमा देवी के आवास पर छापेमारी हो रही थी। उस समय किसी को भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गयी. उनके आवास को पूरी तरह से घेराबंदी की गयी थी. छापेमारी में मिली नकद रारशि और हथियारों के बारे में मनोरमा देवी से पूछताछ की जा रही है। मनोरमा देवी से जुड़े लोगों को पहले भी भाकपा (माओवादी) के कैडरों से संबंध के आरोप में जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था।

दरअसल, मनोरमा देवी के स्वर्गीय पति बिंदेश्वरी यादव के खिलाफ नक्सल गतिविधि और साठगांठ का आरोप था। उनकी गाड़ी से सैकड़ों की संख्या में कारतूस बरामद हुए थे,तब बिंदेश्वरी खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। कई साल पहले मनोरमा देवी के प्रति बिंदी यादव की गिरफ्तारी की गई थी। नक्सलियों को आर्म्स सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तारी हुई थी। काफी संख्या में कारतूस की बरामदगी हुई थी।

संभवत इस मामले में एनआईए की छापेमारी हो सकती है। फिलहाल पिछले साल कोरोना काल में बिंदी यादव की मौत हो गई थी। बिंदी यादव की मौत के बाद आज गुरुवार को मनोरमा देवी के आवास पर छापेमारी हो रही है।

Tags:    

Similar News