छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच शुरू हुआ मुठभेड़, एक महिला नक्सली के मारे जाने की खबर

Update: 2024-07-09 13:05 GMT

कांकेर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ चल रही है, और इन मुठभेड़ों में जवानों को बड़ी सफलताएं भी मिल रही है। लगातार हो रही मुठभेड़ में जवानों ने अब तक कई नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं इन मुठभेड़ों के बीच कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है, और जवानों ने कई नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया है। लगातार हो रही मुठभेड़ खबरों के बीच एक बार फिर कांकेर से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जिसमे एक महिला नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आयी है। वही मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ अभी भी लगातार जारी है।

"
"

अभी भी जारी है मुठभेड़,

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बिनागुंडा के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के मारे जाने की खबर भी सामने आई है। वहीं जवानों ने मौके से 3 नॉट, 3 रायफल भी बरामद की है। इस मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस एसपी द्वारा की है। वहीं जवानों और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद पूरी जानकारी सामने आएगी।

Tags:    

Similar News