फाइव स्टार होटल में भाजपा नेता की भतीजी का शव मिला, गर्लफ्रेंड के बाद ब्वायफ्रेंड मिला इस हाल में तो... पुलिस

By :  HPBL
Update: 2024-07-07 09:12 GMT

Boyfriend-Girlfriend News: फाइव स्टार होटल में भाजपा नेता के भतीजी का शव मिला है, वहीं उसके ब्वायफ्रेंड की डेड बॉडी रेल पटरी पर मिली है। पूरा मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है। गर्लफ्रेंड का नाम वाणी गोयल है, जबकि उसके ब्वायफ्रेंड का नाम विशाल गर्ग है। वाणी गोयल सूरजपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल की भतीजी है। आशंका है कि फाइव स्टार होटल में पहले ब्वायफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का खून किया और फिर जाकर ट्रेन के सामने कूद गया। ब्वायफ्रेंड का शव अर्धनग्न हालत में रेलवे पटरी पर मिला है। लिहाजा पुलिस इस मामले पर थोड़ा अटक गयी है। पुलिस की जांच चल रही है।

"
"

जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर फाइव स्टार होटल बेबीलोन में आज एक युवती का शव मिला है। पुलिस जब सूचना पर पहुंची, तो युवती की पहचान वाणी गोयल के रूप में हुई, जो छत्तीसगढ़ के ही सूरजपुर जिले की रहने वाली थी। युवती की उम्र 25-26 साल की है। वहीं दूसरी ओर जीआरपी को सुबह करीब 6 बजे एक युवक का भी WRS कॉलोनी के पास पटरी पर युवक का शव मिला है। युवक का सिर धड़ से अलग है। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी विशाल कुमार गर्ग के रूप में हुई है।

विशाल और वाणी गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड थे। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। बेबीलोन होटल के सीसीटीवी कैमरे में भी वाणी गोयल और विशाल साथ-साथ जाते दिख रहे हैं। वाणी का परिवार अंबिकापुर में रहता है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस रविवार को होटल पहुंची तो चौथी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 416 में उसकी लाश मिली।

बताया जा रहा है कि वाणी ने रायपुर स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से 2016 से 2019 तक ग्रेजुएशन किया। इसके बाद 2022 में नागपुर के निराली कुकरी इंस्टीट्यूट से बेकरी का कोर्स किया था। अभी वह अपनी प्रोफाइल में पेस्ट्री शेफ बन लिखती थी। वाणी गोयल एक संभ्रांत परिवार की है, जबकि युवक एक बेहद ही साधारण परिवार का है। वाणी ने बेकरी का कोर्स किया था। इसमें उसने पेस्ट्री बनाने का स्पेशलाइजेशन किया।

युवक के पास से एक मोबाइल फोन, पर्स में कुछ पुराने बिल और करीब 1500 रुपए मिले हैं। युवक की लास्ट अर्धनग्न अवस्था पर मिली है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़े नही थे। फिलहाल जीआरपी से गंज थाना की पुलिस ने संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले दोनों लोग एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि विशाल सामान्य फैमिली से है।

Tags:    

Similar News