स्कूल- इंटरनेट सेवा बंद ,144 लागू : 2 स्कूली छात्रों के बीच खूनी खेल बनी सांप्रदायिक तनाव की वजह, मामूली बात पर एक छात्र ने चाकू से ...

Update: 2024-08-17 03:10 GMT

 स्कूल समाचार। एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र द्वारा स्कूल के छात्र पर चाकू घोंपने के बाद सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया. घटना के बाद बीच भीड़ ने कई कारों में आग लगा दी और पथराव किया.

उदयपुर में शुक्रवार को सरकारी स्कूल के दो स्टूडेंट के बीच हुए झगड़े के बाद तनाव हो गया। लोगों ने मॉल पर पथराव किया और हंगामा किया।

राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार (16 अगस्त) को सरकारी स्कूल के दो स्टूडेंट के झगड़े के कारण तनाव हो गया। लोगों ने शॉपिंग मॉल में तोड़फोड़ की और पथराव किया। एक गैरेज में खड़ी कारों को आग भी लगा दी। शाम 7 बजे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इसके बाद कलेक्टर ने शहर में धारा-163 लागू कर दी। संभागीय आयुक्त ने रात 10 बजे से आगामी 24 घंटे तक नेटबंदी का आदेश जारी किया है।

"
"

पुलिस ने बताया

पुलिस के अनुसार, भटियानी चोहट्टा स्थित सरकारी स्कूल में चाकू घोंपने की घटना के पीछे क्या कारण था, इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित को जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है.

इस घटना के विरोध में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य शहर के मधुबन इलाके में एकत्र हुए. पुलिस ने बताया कि भीड़ ने पथराव किया और कारों में आग लगा दी.जिसके बाद मामला उग्र हो गया।



                        इसी स्कूल में हुआ विवाद

 


इंटरनेट सेवा बंद

घटना के कारण शुक्रवार रात 10 बजे से अगले 24 घंटे के लिए शहर में नेटबंदी की गई है। वहीं, शहरी इलाकों के सभी स्कूल भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे। जयपुर से पुलिस की 7 कंपनी और अतिरिक्त अधिकारियों को भी उदयपुर भेजा है। देर रात से स्थिति कंट्रोल में है और सभी इलाकों में शांति है।

प्रिंसिपल ने कहा

प्रिंसिपल ईशा धर्मावत ने बताया कि लंच के करीब 5 से 7 मिनट बाद अचानक स्कूल के बाहर से कुछ छात्र चिल्लाते हुए दौड़कर अंदर आए। मैंने तुरंत बाहर जाकर देखा तो हैरान रह गई। स्टूडेंट घायल अवस्था में था। मेरी स्कूटी पर बैठाकर स्टाफ ने उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। दोनों छात्र पढ़ाई में अच्छे हैं। इससे पहले दोनों को स्कूल में कभी झगड़ते हुए नहीं देखा, न ही सुना। इस तरह की घटना ने हमें भी चौंका दिया।

DEO ने कहा

जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती ने बताया- दोनों नाबालिग की उम्र करीब 15 साल है। दोनों एक ही क्लास में पढ़ते हैं। दोनों के बीच पहले क्या विवाद हुआ, इसके बारे में जानकारी नहीं है। जब लंच हुआ तो दोनों के बीच स्कूल के बाहर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में एक स्टूडेंट ने दूसरे की जांघ में चाकू से दो-तीन वार कर घायल कर दिया। घायल स्टूडेंट चिल्लाने लगा तो टीचर दौड़कर बाहर आए।

घटना की सूचना आग की तरह शहर में फैल गई और  तनाव बढ़ गया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी छात्र की भी डिटेन कर लिया है।

Tags:    

Similar News