गढ़वा में 5 लोगों की गई जान: ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच मजदूरों की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

By :  HPBL
Update: 2024-06-14 04:56 GMT

गढ़वा: सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। हादसा एनएच 75 गढ़वा मुड़ीसेमर मार्ग पर श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जतपुरा गांव के पास हुआ। सभी मजदूर ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

घटना गुरुवार देर रात की है। मरने वाले सभी एक ही गांव के थे। सभी लोग गुजरात के जामनगर जाने के लिए निकले थे। सभी को नगर उंटारी रेलवे स्टेशन से शुक्रवार सुबह शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ना था।

मरने वालों में बिमलेश कुमार कनोजिया (42 वर्ष), रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के सुरेश भुइयां के पुत्र अरुण भुइयां 30 वर्ष, इसी गांव के रमाशंकर भुइयां के पुत्र बिकेश भुइयां 20 वर्ष, विनोद भुइयां के पुत्र राजा कुमार 21 वर्ष एवं रामवृक्ष भुइयां के पुत्र राजकुमार भुइयां 53 वर्ष शामिल हैं।

Tags:    

Similar News