SSB जवान और गर्भवती पत्नी की सड़क हादसे में गई जान, एक ही चिते पर पति-पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार

एक्सीडेंट के बाद ट्रैक जवान के ऊपर गिर गया था। 2023 में जवान सोनू कुमार ने मौसम के साथ प्रेम विवाह रचाया था। पत्नी 4 महीने की गर्भवती थी, हादसे में गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई।

By :  Ashrita
Update: 2024-08-24 04:28 GMT

Army jawan Death:सड़क हादसे में SSB जवान और उसकी पत्नी की जान चली गयी। कुछ दिन पहले ही लव मैरिज करने वाले जवान और उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। नजारा देखकर लोगों की आंखें नाम हो गई।

घटना बिहार के बेगूसराय जिले की बताई जा रही है। जहां ट्रैक्टर और बोलेरो की ट्रक के साथ टक्कर हो गई थी, जिसके बाद ट्रक जवान और उसकी पत्नी के उपर पलट गया। जानकारी के मुताबिक एसएसबी जवान सोनू कुमार अपनी पत्नी मौसम को लेकर बाइक से ससुराल बहादुर नगर जा रहा था।

"
"

रास्ते में जब वो हवा भरने के लिए रुके तो ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर के बाद ट्रक बाइक के ऊपर ही पलट गया, जिसमें पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही जान चली गई।घ टना के बाद SSB जवानों की टुकड़ी ने जवान को अंतिम सलामी दी। जानकारी के मुताबिक SSB जवान सोनू कुमार ने साल 2021 में फोर्स ज्वाइन किया था।


बाद में साल 2023 में उसने मौसम के साथ प्रेम विवाह रचाया था जानकारी के मुताबिक पत्नी 4 महीने की गर्भवती थी, हादसे में गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पति-पत्नी के शव को एक ही चिता पर रखकर अंतिम संस्कार कराया।

Tags:    

Similar News