ब्रेकिंग: ... जानिये क्यों हटायी गयी चंपाई सोरेन की सुरक्षा में लगी गाड़ियां, पुलिस मुख्यालय ने स्थिति की साफ, पूर्व सीएम ने दे दी थी सरकार को चेतावनी

By :  Aditya
Update: 2024-09-25 15:30 GMT

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सुरक्षा में लगी गाड़ियों को राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। खुद चंपाई सोरेन ने पोस्ट कर ये जानकारी दी है। चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार के इस फैसले के बाद सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया है।

चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया में कहा है कि सभी नियमों एवं प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार ने मेरी सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस बुला लिया है। झारखंड में अपने लोगों के बीच मुझे किसी भी प्रकार की सुरक्षा की जरूरत नहीं है।


एक पूर्व सीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ की इस राजनैतिक साजिश का जवाब राज्य की जनता देगी। इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।

जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सुरक्षा में तैनात वाहनों में से कुछ को वापस ले लिया गया है। इससे पूर्व उनके घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी हटा दिया गया था। चंपई कोल्हान क्षेत्र में भ्रमण पर हैं।

ऐसे में उनके साथ लोगों की भीड़ चल रही है। यही वजह है कि ऐसे समय में सुरक्षा वापस लिए जाने की घटना से सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर, देखते हुए स्वयं मुख्यमंत्री अब तक तीन से चार बार कोल्हान का दौरा कर चुके हैं।

इधर, पुलिस मुख्यालय ने एक अधिकृत बयान जारी कर बताया है कि मुख्यमंत्री रहते हुए उनके पास जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा थी, जो कि अब भी उनके पास है। मुख्यमंत्री रहते वक्त उन्हें एडवांस सिक्यूरिटी लाइजन (एएसएल) मिला था, जिसे हटाया गया है। यह मुख्यमंत्री के लिए होता है।

Tags:    

Similar News