कैबिनेट अपडेट: आज शाम होगी हेमंत कैबिनेट की बैठक, अनुबंधकर्मियों, सीजीएल पर कैबिनेट में हो सकता है फैसला, महिलाओं को भी मिल सकती है खुशखबरी

By :  Aditya
Update: 2024-10-07 17:26 GMT

Hement Cabinet Meeting: हेमंत कैबिनेट की बैठक आज शाम होने वाली है। बैठक में 40 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। अनुबंधकर्मियों को लेकर राज्य सरकार कुछ बड़ा फैसला ले सकती है, वहीं मंईया सम्मान योजना में बदलाव को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।


दरअसल चुनाव में गोगो दीदी योजना का ऐलान कर भाजपा ने सरकार की चुनौतियां बढ़ा दी है। ऐसे में भाजपा के इस दांव का काट सरकार को खोजना ही पड़ेगा। मौका भी दुर्गापूजा का है, ऐसे में आज की कैबिनेट में महिलाओं के मुद्दे पर हेमंत सरकार बड़े फैसले ले सकती है।

स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से कुछ अहम प्रस्ताव कैबिनेट में भेजे गये हैं। श्रमिक स्कूल खोलने पर सरकार आज की कैबिनेट में फैसला ले सकती है। जानकारी के मुताबिक अनुबंध कर्मचारी नाराज हैं, लिहाजा आक्रोश को शांत करने के लिए राज्य सरकार कुछ फैसला ले सकती है।

उसी तरह से सीजीएल को लेकर भी युवाओं के बढ़े आक्रोश पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। 10 दिन के भीतर ये दूसरी कैबिनेट की बैठक हो रही है। इससे पहले झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट की पिछली बैठक 28 सितंबर को प्रोजेक्ट भवन में हुई थी।

इस बैठक में भी 49 फैसले लिए गए थे। बैठक में कांके स्थित रिनपास में 10,74,68,00,700 रुपए की लागत से एक नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बनाने, पलामू में नर्सिंग कॉलेज के लिए शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संवर्ग के पद सृजन सहित कई बड़े फैसले लिये गये थे। झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद्) की बैठक आज यानि आठ अक्टूबर को होगी।

Tags:    

Similar News