मोहर्रम जुलूस के दौरान बवालः दुकानों में तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों पर पथराव, 1 दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल

By :  HPBL
Update: 2024-07-17 03:25 GMT

 बड़ी खबर :  मोहर्रम जुलूस के दौरान हंगामा हुआ है।  राजा बाजार स्थित एक दुकान में तोड़फोड़ की गई। दुकानदार को भी हल्की चोट आई है। वहीं, मुजफ्फरपुर में भी डीजे जब्त करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ है। पुलिसकर्मियों पर आक्रोशित भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। इसमें करीब 12 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घटना बिहार के पटना और मुज्जफरपुर के हैं।


पटना के राजा बाजार में देर रात घटना हुई है। राजा बाजार के मदरसा गली में शुभम किराना स्टोर में ताजिया के दौरान तोड़फोड़ की गई है। इस दौरान का एक सीसीटीवी फुटेज आया है। इसमें कुछ लोग दुकान में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि जबरन फ्रिज के ऊपर लाठी मारने लगे थे। रोकने की कोशिश करने लगे तो पेट पर भी लाठी मार दिया। कुछ लोगों ने बदमाशी किया है। पहले से किसी तरह की दुश्मनी नहीं थी। उनलोगों ने कहा कि जुलूस आ रहा है। दुकान बंद कर दीजिए। मैंने शटर गिरा दिया। इसके बावजूद भी लोग पहुंचे और फ्रीज तोड़ने लगे। दुकानदार ने बताया कि तीन-चार लोग ही तोड़फोड़ कर रहे थे। बाकी लोग जुलूस में थे। देर रात ही मौके पर डायल 112 की टीम भी पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं मुजफ्फरपुर में मंगलवार रात मोहर्रम जुलूस में डीजे जब्त करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ है। पुलिसकर्मियों पर आक्रोशित भीड़ ने रोड़ेबाजी की। इसमें एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News