हेड कांस्टेबल सहित पूरे परिवार कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

By :  Ashrita
Update: 2024-09-15 19:52 GMT

Crime News: हेड कांस्टेबल के घर पर हमला कर पूरे परिवार को खत्म कर दिया। झकझोर देने वाली ये घटना छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की है। आरोप है कि जादू-टोना के शक में हेड-कॉन्स्टेबल के पूरे गांव के ही लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। जानकारी के मुताबिक, मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है कि, इसी गांव के रहने वालों कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था।

"
"

इन लोगों को शक था कि गांव का एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है। कुछ दिनों से आरोपी पक्ष नुकसान के चलते परेशान था। इसी बीच रविवार को गांव के 5 लोग उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों पर लाठी-डंडे से वार करने लगे। बेरहमी से पिटाई के चलते पांचों लोगों ने दम तोड़ दिया।

आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जवान गांव पहुंचे और सभी आरोपियों को भी पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि, जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी। पुलिस के मुताबिक मृतकों के नाम मौसम कन्ना, उम्र 60 साल, मौसम बुच्चा, उम्र 34 साल, मौसम बिरी, पति मौसम कन्ना, मौसम अरजो, उम्र 32 साल और करका लच्छी, उम्र 43 साल हैं। वहीं पकड़े गये आरोपियों में वलम कन्ना, उम्र 21 साल, सवलम लच्छा, कारम सत्यम, उम्र 35 साल, कुंजाम मुकेश, उम्र 28 साल, पोड़ियाम एंका

आपको बता दें कि पिछले चार दिन में ये दूसरी बड़ी घटना है, इससे पहले 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के ही बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया था। वहां भी एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया। मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे। सभी के शव गुरुवार रात को एक मकान में मिले। इस मामले में भी पुलिस ने गांव के ही 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Tags:    

Similar News