झारखंड विधानसभा ब्रेकिंग: हंगामा कर रहे भाजपा विधायक कल तक के लिए सदन से निलंबित, जांच के भी आदेश, 5 मिनट चली कार्रवाई 12.30 तक के लिए स्थगित

By :  HPBL
Update: 2024-08-01 05:57 GMT

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा जारी है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधायक सुदिव्य कुमार ने अध्यक्ष के साथ भाजपा विधायकों के दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया। सुदिव्य कुमार ने भाजपा विधायकों के नामों के साथ उल्लेख किया कि, विधायकों का व्यवहार न्यायसंगत और विधानसभा के गरिमा के अनुरूप नहीं था, इसलिए इन सब के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये।

सुदिव्य कुमार के प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों को सदन से निलंबित करने का आदेश दिया। साथ इस मामले में जांच सदस्य सलाहकार समिति को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन मांगा है। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र महतो ने कहा कि सदन में सर्वोच्च शक्तियां निहित है।

"
"


Delete Edit


इसलिए भाजपा के विधायकों को 2 अगस्त के दोहर 2 बजे तक के लिए सदन से निलंबित किया जाता है। साथ ही पूरे मामले के लिए सदस्य सलाहकार समिति अधिकृत किया जाता है। ये समिति एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 12.30 बजे तक के लिए सदन की की कार्रवाई को स्थगित कर दिया।


Delete Edit


Tags:    

Similar News