झारखंड ब्रेकिंग: विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान, देखिये किसे कहां से दिया गया टिकट

By :  HPBL
Update: 2024-10-10 09:33 GMT

Jharkhand Vidhansabha Election: झारखंड विधानसभा चुनाव में जयराम महतो की पार्टी JBKSS पूरी ताकत से लड़ रही है। पार्टी की तरफ से लगातार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा रहा है।

आज 14 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी प्रमुख जयराम महतो ने कहा कि उनकी पार्टी जनता की इच्छाओं के अनुरूप चुनाव जीतने वाले योग्य प्रत्याशियों को इस बार चुनाव में उतार रही है।

इन्हें दिया गया टिकट

गांडेय विधानसभा – रिजवान उर्फ अखिल अख्तर

धनवार विधानसभा – राजदेश रतन

मांढर विधानसभा- मुन्ना भगत

टुंडी विधानसभा – मोतीलाल महतो

कोडरमा विधानसभा- मनोज कुमार यादव

बरही विधानसभा- कृष्णा यादव

बरकट्ठा विधानसभा – महेंद्र कुमार मंडल

हजारीबाग सदर विधानसभा- उदय मेहता

डालटनगंज विधानसभा- अनिकेत मेहता

गोड्डा विधानसभा- परिमल ठाकुर

धनबाद विधानसभा – सपन कुमार मोदक

खससांवा विधानसभा- पांडुराम हाइब्रो

सिंदरी विधानसभा- उषा देवी

बोकारो विधानसभा- सरोज कुमारी

झारखंड की राजनीति में हाल के वर्षों में भीड़ जुटाने वाले नेता के रूप में उभरे जयराम कुमार महतो की पार्टी 'झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा' (जेएलकेएम) ने इससे पहले छह सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था।

हाल में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य की 14 में से छह सीटों पर इस संगठन से जुड़े प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे थे। जेएलकेएम को हाल में भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक पार्टी के तौर पर मान्यता दी है।

महतो ने कहा कि झारखंड की तमाम पार्टियों ने युवाओं के रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को हाशिए पर पहुंचा दिया है. हताश-निराश युवाओं की सुनने वाला कोई नहीं। स्थानीयता के जुड़े सवालों पर भी लगातार वादाखिलाफी हुई है। उनकी पार्टी झारखंड के लोगों के हितों को संरक्षण देने वाली स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन, पलायन, बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों पर चुनाव अभियान में उतरेगी।

Tags:    

Similar News