तीन डाक्टर हिरासत में: NEET पेपर लीक की आंच डाक्टरों पर, तीन डाक्टरों को लिया गया हिरासत में, मचा हड़कंप

बिहार के विभिन्न जिले सहित झारखंड, पश्चिम बंगाल व यूपी में दो दर्जन से अधिक संभावित ठिकानों पर दबिश दी है।

By :  HPBL
Update: 2024-07-18 05:40 GMT

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक CBI का एक्शन जारी है। नीट पेपर लीक का अभी पूरा एक्शन बिहार और झारखंड में ही चल रहा है। सीबीआई ने अब इस मामले में पेपर लीक के मास्टर माइंड के साथ-साथ साल्वर गैंग पर भी शिकंजा कसा है। खबर है कि सीबीआई ने पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। सॉल्वर गैंग से इन डाक्टरों का रिश्ता है। सीबीआई अब तीनों डॉक्टरों से हिरासत में पूछताछ करेगी।


आपको बता दें कि सीबीआई 15 आरोपितों को रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। इसके बाद भी संजीव मुखिया के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पायी है। इधर, बिहार के विभिन्न जिले सहित झारखंड, पश्चिम बंगाल व यूपी में दो दर्जन से अधिक संभावित ठिकानों पर दबिश दी है।

"
"


इधर डाक्टरों की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। तीनों डॉक्टरों के कमरे को भी सील करके सीबीआई ने इनके लैपटॉप व मोबाइल फोन वगैरह जब्त किए हैं। पूछताछ के दौरान कई संदिग्धों के संबंध में सीबीआइ को जानकारी मिली है. इस जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। अब नीट का पेपर ले जाने वाले ट्रक के ट्रांसपोर्टेशन की सूचना देने वालो की तलाश जांच एजेंसी कर रही है।


सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं, जिसके आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसी संलिप्त अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी की योजना बना रही है। अब जांच एजेंसी इस बात का पता लगा रही है कि आखिर पेपर लीक हुआ कहां से। हालांकि अभी तक की जानकारी यही है कि ट्रांसपोर्टेशन के दौरान ही पेपर लीक किया गया था। हालांकि इस बारे में अभी प्रमाण पुख्ता तौर पर मिल नहीं पा रहा है।




Tags:    

Similar News