चंपई सोरेन फिर दिल्ली में: भाजपा में शामिल होने की अटकलें हुई तेज, भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात की चर्चा

चंपई सोरेन कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचे। इससे पहले रविवार की देर शाम ही वह खड़ग़पुर होते हुए कोलकाता रवाना हो गए थे। उनके साथ उनके दोनों बेटे बाबूलाल सोरेन और वकील सोरेन भी है, वही प्रेस सलाहकार चंचल गोस्वामी भी चंपई सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए हैं।

By :  Ashrita
Update: 2024-08-26 05:19 GMT

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन क्या बीजेपी में शामिल हो रहे हैं? ये अटकलें इसलिए तेज हुईं हैं क्योंकि आज चंपई सोरेन फिर से दिल्ली पहुंच रहे है। चर्चा है कि वो आज अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कुछ बड़ा कदम उठा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री कुछ देर बाद दिल्ली पहुंच जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चंपई सोरेन की आज दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात हो सकती है।

अगर बात बन जाती है तो वो पार्टी और मंत्री पद दोनों से इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले सरायकेला में जो उनका पिछले दिनों कार्यक्रम हुआ था, उसमें भी भगवा रंग की झलक साफ नजर आई थी, लिहाजा अटकलें इस बात की तेज हो चुकी थी कि चंपई सोरेन कहीं ना कहीं भाजपा के प्लान बी के तहत काम कर रहे हैं। हालांकि चंपई सोरेन इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल का ना तो खुलकर जवाब दे रहे हैं और ना ही भाजपा की तरफ से इस संदर्भ में कोई बयान सामने आ रहा है।

"
"

जानकारी के मुताबिक चंपई सोरेन कोलकाता के रास्ते दिल्ली जाएंगे। इससे पहले रविवार की देर शाम ही वह खड़ग़पुर होते हुए कोलकाता रवाना हो गए थे। उनके साथ उनके दोनों बेटे बाबूलाल सोरेन और वकील सोरेन भी है, वही प्रेस सलाहकार चंचल गोस्वामी भी चंपई सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

ऐसे में अटकलें गर्म है कि क्या आज की हुई मुलाकात से चंपई सोरेन के बड़े राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। इससे पहले खबरें यह आई थी कि चंपई सोरेन लगातार हेमंत विस्वा शरमा के संपर्क में है।

चर्चा चल रही है कि दिल्ली में आज उनकी मुलाकात शिवराज सिंह चौहान से भी हो सकती है। अगर शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी मुलाकात सफल हो जाती है, तो फिर गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी उनके मुलाकात होने की चर्चा है। ऐसे में आज का दिन चंपई सोलन के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

हालांकि फिलहाल सस्पेंस और अटकलो का दौर की जारी है, क्योंकि पिछली बार 2 दिन तक दिल्ली में रहने के बाद जब चंपई जब वापस रांची लौटे थे तो उन्होंने कहा था कि वह निजी कामों की वजह से दिल्ली आए हैं। उन्होंने तमाम अटकलें पर भी विराम लगा दिया था। अब जब वह एक बार फिर 4 दिन बाद दिल्ली पहुंचे हैं, तो इस बार उनका जवाब क्या होता है इस पर हर किसी की नजर रहेगी।

Tags:    

Similar News