सिपाही की पत्नी से रेप, नहाते वक्त बना लिया VIDEO, ब्लैकमेल कर किया रेप

सिपाही की पत्नी का नहाते हुए वीडियो व फोटो ले लिए। वीडियो फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपित ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

By :  HPBL
Update: 2024-06-21 19:49 GMT

बदायूं। सिपाही की पत्नी के साथ रेप की सनसनीखेज घटना हुई है। आरोप है कि सिपाही के पड़ोस के युवक ने ही उसकी पत्नी को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया। अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यूपी के बदायूं में सिपाही की पत्नी ने एक युवक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सिपाही की पत्नी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक महिला दलित है, जबकि आरोपी सामान्य जाति का है। पीड़िता के मुकदमे के मुताबिक उसका पति पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर है। जून 2022 में उसकी बदायूं जिले के मुजरिया थाने पर तैनाती हुई।इस बीच किसी तरह सिपाही को इसकी भनक लगी। उसने जब पत्नी से बात की तो उसने पूरा मामला बताया। अब एसएसपी के आदेश पर सिपाही की पत्नी के शिकायती पत्र पर दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

जिले के एक थाने में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने शिकायती पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि उनके पति की जून 2022 से मुजरिया थाने में पोस्टिंग थी। बच्चों की पढाई के लिए वह उझानी के सहसवान चौराहे पर एक मकान में रहतीं थीं। उसी मकान के बराबर में पारस के मकान का निर्माण चल रहा था। पारस पानी के लिए उनके मकान में आता रहता था। एक दिन जब वह बाथरूम में नहा रही थी।

बाथरूम ऊपर से खुला था। इसी दौरान पारस ने उनके नहाते हुए वीडियो व फोटो ले लिए। बाद में उसने उन्हें वीडियो फोटो दिखाए और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपित ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

वीडियो डीलिट करने की बात कहने पर दोनों बच्चों और पति को मारने की धमकी देता। इसके बाद उनके पति को थाने में ही सरकारी आवास मिल गया। यह बात पारस को पता लग गई। जब वह बच्चों को स्कूल से लेने जाती तो पारस उन्हें रास्ते में रोकता। 28 मई 2024 को उनके पति ड्यूटी के चलते बाहर गए थे। इसी दौरान पारस उनके आवास पर आ गया। जहां बच्चों के गले पर चाकू रखकर डराया।





Tags:    

Similar News