झारखंड कांग्रेस में टिकट को लेकर आज होगी बड़ी बैठक, प्रत्याशियों की लिस्ट पर जानिये प्रदेश प्रभारी ने क्या कहा...कब आयेगी सूची

By :  Aditya
Update: 2024-10-17 16:56 GMT

Jharkhand Congress Candidate: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। अब पार्टियों के प्रत्याशियों की सूची और घोषणा पत्र का इंतजार हो रहा है।

भाजपा ने दावा किया था कि वो आचार संहिता के 48 घंटे के भीतर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर देगी, जबकि कांग्रेस और झामुमो भी पिछली बार से पहले प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने की तैयारी में है। इस बीच कांग्रेस की तरफ से संकेत मिले हैं कि रविवार या सोमवार तक कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर देगी।

कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची में पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी के झारखंड दौरे के बाद पार्टी प्रत्याशियोंकी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। आपको बता दें कि 19 अक्टूबर को राहुल गांधी का रांची दौरा प्रस्तावित है।

संविधान सम्मान समारोह में राहुल गांधी झारखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों, एक्टिविस्ट, संविधानविद और प्रोफेसर समेत अन्य से वार्ता करेंगे। जैप-वन के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में संविधान सम्मान सम्मेलन किया जा रहा है।

18 अक्टूबर को कांग्रेस भवन में प्रदेश इलेक्शन कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गयी है। प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव भी रांची आये है।

स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोड़हनकर, सदस्य प्रकाश जोशी व पूनम पासवान के अलावे कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक व कटिहार सांसद तारिक अनवर भी रांची पहुंच चुके हैं। .

माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी। इस बैठक में ही लिस्ट की लगभग फाइनल कर ली जायेगी। उससे पहले आज सीट शेयरिंग भी हो सकता है। माना जा रहा है कि जिन सीटों पर दावेदारों का पैनल है, वहां भी शार्ट लिस्ट आज की बैठक में कर लिया जायेगा।

Tags:    

Similar News