VIDEO- देखिये देर रात सदन के अंदर से विधायक कैसे कर दिये गये बाहर, मार्शलों ने उठाकर भाजपा विधायकों को किया बाहर

आखिरकार स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के आदेश पर विधानसभा के मार्शलों की संख्या बढ़ाई गयी और विपक्षी विधायकों को मार्शल आउट किया गया। हालांकि विपक्षी विधायक विधानसभा परिसर में ही सदन के बाहर फिर से भाजपा विधायक धरने पर बैठ गये।

By :  HPBL
Update: 2024-07-31 19:32 GMT

Jharkhand Vidhansabha : झारखंड विधानसभा में आधी रात तक हंगामा होता रहा। भाजपा-आजसू विधायक सदन से हटने को तैयार नहीं हुए, तो पहले सदन के अंदर बिजली काटी गयी, एसी बंद किया गया और फिर भी विधायक बाहर नहीं आये तो रात करीब सवा दस बजे मार्शल ने सभी विपक्षी विधायकों को उठाकर बाहर कर दिया। इससे पहले कार्यवाही खत्म होने के आठ घंटे बाद भी विपक्षी विधायक सदन में डटे रहे।

यहां देखें वीडियो...

Full View

आखिरकार स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के आदेश पर विधानसभा के मार्शलों की संख्या बढ़ाई गयी और विपक्षी विधायकों को मार्शल आउट किया गया। हालांकि विपक्षी विधायक विधानसभा परिसर में ही सदन के बाहर फिर से भाजपा विधायक धरने पर बैठ गये। इससे पहले जब विपक्षी विधायक कार्यवाही खत्म होने के बाद भी सदन में धरने पर बैठ गये तो विपक्षी विधायक नाराज हो गए।

"
"

विपक्षी विधायकों को मार्शलों ने घेर लिया। विधायकों को मनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद विधानसभा पहुंचे। इस दौरान विपक्षी विधायकों ने सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को सदन में रोजगार और बेरोजगारी भत्ते पर बयान देने की मांग की और डटे रहे। चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही पक्ष के विधायक नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के बयान पर हंगामा कर दिया। वे नेता प्रतिपक्ष से स्पीकर और राज्य की जनता से माफी मांगने को कहने लगे।

कांग्रेस और झामुमो ने अमर बाउरी के बयान को आसन का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सत्ता पक्ष विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक हुई।विधायक प्रदीप यादव ने बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विधानसभा की कार्यवाही कार्य संचालन नियमावली से चलती है।


Full View


भाजपा ने सदन अध्यक्ष को सरकार का प्रवक्ता कहा है। यह नियमावली के कॉलम 70 का उल्लंघन है।इस पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये लोग जाति सूचक आरोप भी लगाते हैं। इनलोगों पर कार्रवाई नहीं होने से गलत व्यवस्था शुरू हो जाएगी।





Tags:    

Similar News