नाजायज रिश्तों के शक में बीवी ने छोड़ा घर, मनाने पहुंचा पति तो नाराज ससुरालियों ने जिंदा जलाया

Update: 2024-08-08 12:03 GMT

चंडीगढ़। पंजाब के फाजिल्का में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ अपने पति के किसी गैर औरत से नाजायज रिश्तों के शक में नाराज पत्नी के घर वालों ने उसके पति को जिन्दा जला दिया। यह घटना तब हुई जब कई दिनों पहले मायके आई अपनी पत्नी को मनाने पति उसके घर पहुंचा था। मृतक पति के ससुरालियों ने उस पर तभी हमला बोल दिया। ससुराल वालों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में वो बुरी तरह झुलस गया। अस्पताल में तीन दिन जिंदगी की जंग लड़ने के बाद आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पत्नी, सास, साला और मामा समेत पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

"
"

पंजाब के फाजिल्का के गांव हीरावाली में तीन दिन पहले दिनदहाड़े हुए इस कांड से लोग अभी भी दहशत में हैं। पत्नी को लेने ससुराल गए एक शिक्षक को उसके ससुरालियों ने जिंदा जला दिया। सरकारी अध्यापक ने तीन दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इस मामले में धारा 302 भी जोड़ दी गई है। शव को लाने के लिए पुलिस फरीदकोट के लिए रवाना हो चुकी है। मृतक की पहचान फाजिल्का के जट्टियां मोहल्ले के निवासी अध्यापक विश्वदीप कुमार के रूप में हुई है।

साला गिरफ्तार बाकी की तलाश जारी

थाना खुईखेड़ा के एसएचओ हरदेव सिंह ने बताया कि गत रविवार को पारिवारिक विवाद के चलते गांव हीरावाली में अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गए सरकारी अध्यापक विश्वदीप कुमार को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया था। गंभीर रुप से झुलसे अध्यापक को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लाया गया था, जहां से उसे हालत गंभीर देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, जहां आज दोपहर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। टीचर के बयानों के आधार पर इस संबंध में पुलिस ने थाना खूई खेड़ा में उसकी पत्नी शुकंतला, सास पाली देवी, साले सिकंदर निवासी गांव हीरां वाली और मामा ससुर लाल चंद और सुख राम निवासी कल्लर खेड़ा (अबोहर) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार भी कर लिया था। अब पुलिस ने इस मामले में धारा 302 भी जोड़ दी है। जल्दी ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक ही सरकारी स्कूल में टीचर थे पति पत्नी

पुलिस के मुताबिक अध्यापक विश्वदीप कुमार की पत्नी भी अध्यापिका है। दोनों पति पत्नी एक ही सरकारी स्कूल में टीचर हैं। वह उस पर शक करती थी कि उसके किसी और महिला के साथ संबंध है। इस वजह से वह नाराज होकर मायके गई हुई थी। साथ में वो अपनी बेटी को भी ले गई। वह बार-बार अपने पति को नौकरी तक से निकलवाने की धमकी दे रही थी। उसे लेने के लिए विश्वदीप गया था, जहां ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। वह 90 फीसदी तक जल गया था।

Tags:    

Similar News