झारखंड भाजपा प्रत्याशी की पहली लिस्ट: आज शाम तक हो सकता है उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, इन नामों पर लगेगी मुहर, देखिये संभावित लिस्ट

By :  Ashrita
Update: 2024-10-16 10:08 GMT

Jharkhand Politics। भाजपा की पहली लिस्ट आज रात तक आ सकती है। भाजपा ने देर रात टिकट पर मंथन कर लिया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो गयी है। पहली लिस्ट में 50 के करीब प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं। पहली लिस्ट में भाजपा के सभी बड़े नामों का ऐलान हो सकता है। जिन विधानसभा सीटें, जिस पर एक से अधिक दावेदार हैं, उन सीटों पर पार्टी की ओर से कराये गये सर्वे को आधार बनाकर प्रत्याशी के नाम तय किए जाएंगे।

एनडीए और इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग अंतिम दौर में है। एनडीए की तरफ से गठबंधन की तस्वीर लगभग साफ है। भाजपा सबसे ज्यादा 67 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। सुदेश कुमार महतो की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के खाते में 9 से 11 सीटें जा सकती हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइडेड (जदयू) को 2 सीटें मिलने की उम्मीद है। आजसू के साथ 1-2 सीट पर बात अटकी है। जदयू के लिए जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ विधानसभा सीट तय है।

चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की भी कोशिश है कि वह झारखंड में एनडीए फोल्डर में शामिल हो। चंदनकियारी से नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राजधनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपाई सोरेन, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, बोकारो से बिरंची नारायण, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, गिरिडीह से निर्भय शाहाबादी, खिजरी से रामकुमार पाहन, झरिया से रागिनी सिंह, बरकट्ठा से अमित यादव का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

पोटका से पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा मैदान में उतरें। पूर्व सांसद रहे सुनील सोरेन को दुमका, सुदर्शन भगत को गुमला, रविंद्र पांडे को बेरमो का प्रत्याशी बनाया जा सकता है। अरुण उरांव को सिसई, मनोज यादव को बरही, नागेंद्र महतो को बगोदर, गंगा नारायण सिंह को मधुपुर के मैदान में उतर जा सकता है।

ये संभावित नाम हो रहे हैं सोशल मीडिया में वायरल

BJP की ओर से फिलहाल उम्मीदवारों की कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के अनुसार आज भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जिन नामों पर सहमति बनी है वो इस प्रकार हैं।

कांके - कमलेश राम

हजारीबाग - प्रदीप प्रसाद

डालटनगंज - आलोक चौरसिया

कोडरमा - नीरा यादव

दुमका -सुनील सोरेन

जमशेदपुर पश्चिमी - सरयू राय(जदयू)

बोकारो - बिरंचि नारायण

बेरमो- रविन्द्र पांडेय

बगोदर- नागेंद्र महतो

गांडेय -मुनिया देवी

गिरिडीह- निर्भय शाहबादी

निरसा - अपर्णा सेन

चंदनकियारी - अमर बाउरी

गुमला - सुदर्शन भगत

मधुपुर- गंगा नारायण सिंह

सारठ - रणधीर सिंह

जरमुंडी - देवेंद्र कुंवर

सिसई- अरुण उरांव

पोटका - मीरा मुंडा

खिजरी - राम कुमार पाहन

राजधनवार - बाबूलाल मरांडी

बरही - मनोज यादव

गोड्डा - अमित मंडल

महागामा - अशोक भगत

राजमहल - अनंत ओझा

सरायकेला - चंपाई सोरेन

धनबाद - राज सिन्हा

तमाड़ - राजा पीटर (JDU

Tags:    

Similar News