झारखंड में भाजपा ने 35 दल बदलूओं को दिया है टिकट, 66 में से 35 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर झामुमो ने खोली पोल, कहा..झोला...

By :  Ashrita
Update: 2024-10-22 10:34 GMT

रांची। झारखंड में क्या परिवारवाद के सिद्धांत को सूली पर टांगकर दलबदलूओं के सहारे चुनावी बैतरनी पार करने की तैयारी में भाजपा है। भाजपा ने जब से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, तभी से ही भाजपा की पोल खोलने में झामुमो जुटी है। पहले परिवारवाद के नाम पर भाजपा पर झामुमो ने निशाना साधा, अब झामुमो ने दल बदलू प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

झामुमों ने दावा किया है कि बाबूलाल मरांडी और लोबिन हेंब्रम सहित घोषित 65 प्रत्याशियों में 35 प्रत्याशी दल बदलू हैं। वो दूसरी पार्टी से पाला बदलकर भाजपा में आये और फिर यहां प्रत्याशी बन गये। झामुने ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता झोला ढोए और नेता बने दल-बदलू। भाजपा ने 68 में से 66 प्रत्याशियों के जो नाम घोषित किये हैं, उसमें 35 से ज़्यादा दल-बदलू हैं।

झामुमो ने ना सिर्फ प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है, बल्कि ये भी बताया है कि वो किस-किस पार्टी को छोड़कर झामुमो में आये हैं। झामुमो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिस्ट पोस्ट की है। झामुमो ने लिखा है, दल-दल बदलू भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया –

1. बाबूलाल मरांडी - JVM

2. लोबिन हेंब्रम - JMM

3. परितोष सोरेन - JVM

4. माधव महतो - JVM, AJSU

5. सीता सोरेन - JMM

6. देवेंद्र कुंवर – JVM

7. गंगा नारायण - AJSU, IND (4 चुनाव हारे)

8. रंधीर सिंह - JVM

9. अमित यादव - IND (2019)

10. मनोज यादव - INC

11. रौशन चौधरी - AJSU

12. प्रदीप प्रसाद - IND

13. नागेंद्र महतो - JVM

14. मंजू देवी - INC

15. मुनिया देवी - JMM

16. निर्भय शाहबादी - JVM

17. अमर बाउरी - JVM

18. अपर्णा सेनगुप्ता - AIFB

19. बाबूलाल सोरेन -JMM

20. चंपई सोरेन - JMM

21. गीता बलमुचू – UGDP

22. बड़कुंवर गगराई - BAS

23. गीता कोड़ा - INC

24. शशिभूषण समद – JMM

25. नवीन जायसवाल -JVM

26. सनी टोप्पो – INC

27. अरुण उरांव - INC

28. प्रकाश राम - JVM

29. शशि भूषण मेहता - LJSP, JMM

30. आलोक चौरसिया - JVM

31. रामचंद्र चंद्रवंशी - RJD

32. कमलेश सिंह - NCP

33. सतेंद्र नाथ तिवारी - JVM

34. भानु प्रताप शाही - NSAM, AIFB

35. बाबूधन मुर्मू - IND (3514 वोट, 1385 वोट)

Tags:    

Similar News