झारखंड ब्रेकिंग: प्रत्याशियों की पहली लिस्ट हुई जारी, इस पार्टी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखिये लिस्ट

By :  Ashrita
Update: 2024-10-03 09:48 GMT

Jharkhand Vidhansabha : झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का भले ही अभी ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन प्रत्याशियों के ऐलान का दौर शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जयराम महतो की पार्टी ने जारी की है। जेएलकेएम ( Jharkhand Loktantrik Krantikari Morcha) ने 6 विधानसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। दावा है कि जयराम महतो इस बार 60 से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकते हैं।

यहां देखें लिस्ट...


डुमरी से खुद जयराम महतो चुनाव लड़ेंगे। वहीं जमुआ से रोहित कुमार दास, राजमहल के मोतीलाल सरकार, तमाड़ से दयमंत्री मुंडा, सरायकेला से प्रेम मार्डी और छतरपुर से प्रीति राज को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जयराम महतो ने जहां से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, वहां झामुमो की बेबी देवी विधायक है। हेमंत कैबिनेट में मंत्री बेबी देवी के पति टाइगर जगरनाथ महतो की ये पारंपरिक सीट कही जाती है। जाहिर है जयराम महतो की दावेदारी से झामुमो की मुश्किलें बढ़ सकती है।

Tags:    

Similar News