Jharkhand Ias News: अलका तिवारी बन सकती है झारखंड की नयी मुख्य सचिव, केंद्र से लौट रही है झारखंड, जानिये उनके बारे में

By :  Ashrita
Update: 2024-10-16 08:19 GMT

Jharkhand Chief Secretary: 1988 बैच की IAS अलका तिवारी झारखंड की नयी मुख्य सचिव बन सकती है। चुनाव आयोग को इस पर फैसला लेना है। अलका तिवारी 1988 बैच की IAS अफसर है। अलका अभी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर है, लेकिन उनके होम कैडर(झारखंड) लौटने का आदेश जारी हो गया है। माना जा रहा है कि अगले दो दिन के भीतर अलका तिवारी झारखंड आकर ज्वाइन कर सकती है।

दरअसल झारखंड में मुख्य सचिव के पद पर आईएएस एल ख्यांग्ते 31 अक्टूबर को सेवानिवृत होने जा रहे हैं। आचार संहिता लागू है, लिहाजा एक्सटेंशन की संभावना भी नहीं के बराबर है। ऐसे में अटकलें लगनी शुरू हो गयी है कि अलका तिवारी को नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। उन्होंने झारखंड के विभिन्न जिलों में जिलाधिकारी (डीसी) के रूप में कार्य किया है।

झारखंड का अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इसका फैसला चुनाव आयोग को लेना है। इस स्थिति में अलका तिवारी के सीएस बनने की उम्मीद ज्यादा बढ़ गयी है। भारत सरकार ने आईएएस अलका तिवारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से उनके मूल कैडर झारखंड में वापस करने का आदेश जारी किया है।अलका तिवारी 1988 बैच की आईएएस हैं।

Tags:    

Similar News