झारखंड: परिवारवाद पर नड्डा ने हेमंत सोरेन पर बोला बड़ा हमला, पूछा, क्या चंपाई सोरेन और सीता सोरेन आदिवासी नहीं हैं? फिर अपमान क्यों

By :  Ashrita
Update: 2024-09-23 16:25 GMT

खूंटी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान खूंटी में परिवर्तन महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो महाभ्रष्ट पार्टी है, जो राष्ट्र विरोधी तत्वों व अलगाववादी तत्वों की पोषक है। कांग्रेस ने प्रदेश और देश को भाई भतीजावाद, तुष्टीकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार, परिवारवाद से ग्रसित किया। हेमंत सोरेन ने भी कांग्रेस से सीखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

"
"

जेपी नड्डा ने कहा कि जेएमएम भी भ्रष्टाचारी पार्टी बन गई, परिवारवाद को बढ़ावा दिया। भाई भतीजावाद को पनाह दी। युवाओं के साथ छल किया और अपने ही परिवार में जो पराए दिखे उन्हें दरकिनार किया। झारखंड को कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी से मुक्ति दिलाने का काम करना होगा। नड्डा ने आगे कहा कि, जब जेएमएम आदिवासी अस्मिता की बात करती है, तो उसकी अस्मिता सिर्फ अपने परिवार तक ही सीमित रह जाती है।

क्या चंपई सोरेन आदिवासी नहीं थे, क्या सीता सोरेन आदिवासी नहीं हैं, उन्हें अपमानित क्यों किया गया? आपको याद रखना होगा कि अगर आदिवासियों के हित की रक्षा किसी ने की है या करेगी तो वह अकेली भाजपा पार्टी है। नड्डा ने कहा कि, आप सभी के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। मैं लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड आया था और चुनावी सभाएं की थीं, उस समय भी हमें मालूम था कि इंडी अलायंस द्वारा किस तरह से झूठ फैलाया जा रहा है, लोगों को बरगलाया जा रहा है। मैं झारखंड की भोली भाली जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इंडी अलायंस की एक नहीं सुनी और यहां से भाजपा को जीत हासिल करवाई।

Tags:    

Similar News