झारखंड: सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही दो युवतियों की मौत, एक की हालत गंभीर, दौड़ अभ्यास के दौरान हाईवा ने लिया चपेट में

By :  Aditya
Update: 2024-09-22 16:18 GMT

दुमका। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही दो युवतियों की जान चली गयी। एक ही परिवार की दो बहुओं की सड़क हादसे में जान चले जाने से कोहराम मच गया। घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशखंदा गांव का है। हादसा उस वक्त हुआ, जब अनियंत्रित हाइवा ने दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी।

घटना कुरमाहाट स्टेशन के ठीक सामने की है। हादसे में दो महिलाओं की जान चली गयी। दोनों मृतका आपस में गोतनी थी। घटना में एक अन्य युवती भी गंभीर रूप से घायल है।

"
"

हादसे के बाद गुस्साये लोगों ने एनएच 114 ए दुमका - भागलपुर मार्ग को जाम कर दिया। दुमका के महेशखंदा हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशखंदा गांव की एक ही घर की दो बहू प्रियंका कुमारी ( 21 वर्ष ) और सोनी कुमारी ( 22 वर्ष ) हादसे का शिकार हुई है। दोनों पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। दोनों महिला दौड़ का अभ्यास कर रही थी। उसके साथ एक और युवती भी थी। आज प्रियंका, सोनी और पूजा नाम की युवतियां पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ की तैयारी कर रही थी।

दुमका - भागलपुर मार्ग पर दौड़ रही थी, उसी वक्त एक अनियंत्रित हाइवा ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में प्रियंका कुमारी और सोनी कुमारी की मौके पर मौत हो गई. जबकि साथ में गई घर की एक लड़की गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाइवा अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया और चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। लोगों ने एनएच114 ए दुमका - भागलपुर मार्ग को जाम कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह दोनों सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी तो इनके घर के दो सदस्य को मुआवजे के तौर पर सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही जिस हाइवा के चालक ने इसकी जान ली है उसे गिरफ्तार किया जाए।


इस पूरे मामले पर जरमुंडी क्षेत्र के एसडीपीओ संतोष कुमार जो जाम स्थल पर मौजूद हैं, उनका कहना है कि सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हुई है. जबकि घायल जो अस्पताल में भर्ती है उसे अब तक होश नहीं आया है. उन्होंने कहा कि जाम हटाने के लिए लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.

Tags:    

Similar News