"JMM का मतलब है जमकर मलाई मारो… झारखंड के सीएम तो ‘बालू से भी तेल’ निकालने में माहिर" राजनाथ ने झारखंड में दो टर्म के लिए क्यों मांगा समर्थन, पढ़िये

By :  Aditya
Update: 2024-09-26 17:59 GMT

धनबाद। भाजपा की परिवर्तन यात्रा चल रही है। इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं की लगातार सभाएं हो रही है। आज धनबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा ली। इस दौरान उन्होंने झामुमो पर जमकर निशाना साथा।

झारखंड की माटी, बेटी और रोटी बचाने का संकल्प केंद्रीय रक्षा मंत्री ने लिया। धनबाद में परिवर्तन महासभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जनता का उत्साह बता रहा है कि झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बननी तय है।

राजनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक भी नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा है । क्या बात है कि जेएमएम, कांग्रेस और राजद के लोग जेल जा रहे हैं। भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं । झारखंड बनाने में सबसे बड़ा योगदान भाजपा का है। भाजपा को 2 टर्म चाहिए, 10 वर्षों में भारत का सबसे विकसित राज्य झारखंड होगा मैं झारखंड की जनता से सिर्फ 2 टर्म चाहता हूं। 10 वर्षों में भारत का सबसे विकसित राज्य झारखंड होगा।

इस दौरान उन्होंने झामुमो का नया नामांकरण करते हुए कहा कि JMM का मतलब है जमकर मलाई मारो… झारखंड के सीएम तो ‘बालू से भी तेल’ निकालने में माहिर हैं। राजनाथ ने कहा कि झारखंड में जितने भी अवैध घुसपैठिए हैं, यहाँ सरकार बनने पर उनकी पहचान करके उन्हें बाहर किया जाएगा।

भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन चुका है, पाकिस्तान को घर में घुसकर मारे हैं। कोई भी बाहरी देश छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। यह आज का भारत है। केंद्र सरकार ने झारखंड में रेलवे को संसाधन बढ़ाने के लिए 7000 करोड़ रुपए दिए हैं।

Full View

झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो 3 साल के भीतर सभी को अपना घर, शौचालय और नल मिलेगा। झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा की उपेक्षा की है, लेकिन हमलोग पूरे देश में गौरव के साथ जयंती मनाएंगे। झारखंड के आदिवासियों के बारे में सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही सोचा है। देश को आजाद हुए 75 वर्ष से अधिक बीत गए, लेकिन किसी ने भी आदिवासियों के उत्थान के लिए नहीं सोचा है। भाजपा की सरकार आएगी तो आदिवासियों को सभी तरह की सरकारी सुविधा और रोजगार मुहैया कराई जाएगी।

Tags:    

Similar News