"...बस आधार कार्ड लेकर BDO के पास पहुंच जाईये"...मुख्यमंत्री ने कहा, BDO बिना सवाल किये आपका.... बिचौलियों से भी किया सावधान

By :  Aditya
Update: 2024-09-28 17:17 GMT

रांची। झारखंड की योजनाओं में डंडी मारने वाले बिचौलियों की कमी नहीं है। आये दिन लाभ दिलाने के नाम पर कमीशनखोरी करने वाले दलाल सक्रिय हो जाते हैं। ये बातें मुख्यमंत्री तक को पता है, लिहाजा वो अपने संबोधन में खुले मंच से भी जिक्र करते रहे हैं। जिसमें दलालों से सावधान रहने या फिर बिचौलियों पर शिकंजा कसने की बात वो कहते हैं। पेंशन योजना, आवास योजना के नाम पर सालों से बिचौलियों ने चांदी काटी है। अब मुख्यमंत्री ने बिचौलियों को लेकर सतर्कता के कड़े निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने हरिवंश टाना भगत इन्डोर स्टेडियम, खेलगांव, राँची में आयोजित मरड. गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृति वितरण, शिलान्यास कार्यक्रम तथा नियुक्ति पत्र एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने रांची में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आप बिचौलियों को पहचानिए।


अब कानून ऐसा बना है कि दलाल के पास जाने जाने की जरूरत नहीं है। आप अगर पेंशन के पात्र हो गए तो आधार कार्ड लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष खड़े हो जाइए। यह उनका कर्तव्य है कि बिना सवाल किए, आपका वृद्धा पेंशन का कार्ड बनाए।

आपको बता दें कि पेंशन योजना को लेकर राज्य सरकार ने नियम काफी सरल किये हैं, ताकि कोई भी जरूरतमंद अपनी पात्रता के अनुरूप योजनाओं का लाभ ले सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब गुरबा लोगों के लिए योजना तो बनता है, लेकिन उसका लाभ गरीबों को नहीं मिल पाता है। हम लोगों ने लंबे समय तक इस बात को महसूस किया। तत्पश्चात हम लोगों ने योजना का ही रूप ऐसा बनाया है ताकि सीधे आपको योजना का लाभ मिले।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरना स्थल घेराबंदी के लिए ₹222 करोड़, धुमकुड़िया भवन निर्माण हेतु ₹225 करोड़, कब्रिस्तान घेराबंदी हेतु ₹96 करोड़, रांची के करमटोली में 520 बच्चों के लिए 7 मंजिला छात्रावास एवं महिला महाविद्यालय रांची में 500 बेड का हॉस्टल निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया।

Tags:    

Similar News